मेरठ: सदर क्षेत्र में निर्माणाधीन मंदिर का दान-पात्र काटकर ₹8 लाख की चोरी, घटना के बाद व्यापारियों में रोष, CCTV में कैद चोर
Meerut, Meerut | Nov 10, 2024 मेरठ के सबसे पॉश मार्केट में पुलिस चौकी के पास बदमाश ने चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। शिव चौक पर डेढ़ साल से निमार्णाधीन मंदिर का दान पात्र काटकर चोर करीब 8 लाख रुपये चोरी करके ले गया। जबकि पास ही चौकी पर पुलिस मौजूद रहती है।इस घटना से व्यापारियों में रोष है।उन्होंने जल्द बदमाश की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, बदमाश आसपास लगे सीसीटीवी में नजर आ रहा है।