चक्रधरपुर: कोल्हान नितिर तुरतुंग चक्रधरपुर में ब्रह्माकुमारीज ने नशा मुक्ति और ध्यान पर विशेष सत्र का किया आयोजन
कोल्हान नितिर तुरतुंग के चक्रधरपुर केंद्र में आज एक विशेष प्रेरणादायक सत्र का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में संस्थान के संरक्षक माझी राम जामुदा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों का आत्मीय परिचय कराया और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।