दुखद खबर: मेडिकल कॉलेज के अस्थिरोग विभाग (Orthopedics) में सह आचार्य (Associate Professor) के पद पर कार्यरत डॉ. विनोद कुमार का आज शाम 04:40 बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
विभागीय चैंबर में अचानक तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल टीम ने तुरंत सी.पी.आर. (CPR) और आपातकालीन उपचार दिया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
प्राचार्य, डॉक्टरों और विद्यार्थियों ने उनके सरल व्यक्तित्व और चिकित्सा क्षेत्र में दिए अमूल्य योगदान को याद करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है और शोकाकुल परिवार के लिए ढाढस की प्रार्थना की है।