बहराइच में ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: यात्री वाहनों से मौके
पर ही कटवाई गईं अवैध सीटें जिलाधिकारी के निर्देश परिवहन
विभाग द्वारा ओवरलोडिंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया
गया चेकिंग के दौरान यात्री कर अधिकारी अवध राज गुप्ता
ने बताया जिन यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने
के लिए अतिरिक्त सीटें लगी पाई गईं, उन्हें तत्काल मौके पर ही
कटवाकर हटवा दिया गया प्रशासन ने वाहन स्वामियों को कड़ी
चेतावनी दी है कि भविष्य में अतिरिक्त सीटें लगाने या ओवरलोडिंग
करने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।जनपद में सुरक्षित
और सुगम सफर सुनिश्चित करने के लिए यह चेकिंग अभियान
आगे भी निरंतर जारी रहेगा।