बखरी: बखरी में बुजुर्ग की निर्मम हत्या, आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर किया सड़क जाम
बखरी के उजान बाबा स्थान में एक बुजुर्ग की त्रिशूल मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। गुरुवार के सुबह लोगों ने बुजुर्ग इंद्रदेव राय उर्फ झावर मोटिया की खून से सनी लाश को देखा। घटना की खबर सुनते ही लोगों की भीड इकट्ठा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इधर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।