बखरी: बखरी मक्खाचक में 27 जून को हुई छिनतई की राशि पुलिस ने बरामद की: डीएसपी कुंदन कुमार
मक्खाचक निवासी असलम अंसारी के 27 जून को हुए छिनतई की राशि को पुलिस ने बरामद किया है। इसके तहत डीएसपी कुंदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 जून को मक्खाचक में अज्ञात अपराध कर्मियों के द्वारा 60 हजार रूपये छीन कर भाग गया था। कटिहार जिला के कोढा थाना के जुराव गांव निवासी विशाल कुमार के घर पर छापेमारी कर राशि बरामद किया गया।