बखरी: बखरी थाना परिसर में ताजिया जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक, विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए
बखरी थाना परिसर में बुधवार को मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर फैसल अहमद अंसारी ने किया। उन्होंने उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता राजनीतिक दल के नेता एवं आयोजकों को सरकार के द्वारा विभिन्न गाइडलाइंस से अवगत कराया तथा शांतिपूर्ण त्यौहार संपन्न कराने की अपील की।