बिजनौर: मोहल्ला काजीपाड़ा से एक युवक हुआ लापता, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Bijnor, Bijnor | May 18, 2024 बिजनौर जनपद के थाना कोतवाली शहर के गांव जंदरपुर निवासी जहीर काजीपाड़ा में अपनी ससुराल गया था। अचानक खाना खाने के बाद वह घर से बाहर निकला और वापस घर नहीं लौटा तब से लेकर परिजन उसको इधर-उधर तलाश करते रहे लेकिन कोई सफलता नहीं मिली अब परिजनों ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। पुलिस भी गायब हुए जहीर को तलाश करने में जुड़ गई है