चकरनगर: दो बाइकों की आपसी भिड़ंत में एक की मौत, दूसरे का नाजुक हालत में उपचार जारी
बिठौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो बाइकों की आपसी भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें पुलिस ने निकट समुदायिक स्वास्थ केंद्र राजपुर पर भर्ती कराया।जहां से डाक्टरों की टीम ने दोनों को नाजुक हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।जिसमें एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे थाना प्रभारी राजेन्द्र विक्रम सिंह ने जानकारी दी।