शिवपुरी नगर: पड़ौरा चौराहा पर आयशर सर्विस सेंटर में दर्दनाक हादसा: अचानक लुढ़के ट्रक की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत
शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के पड़ौरा चौराहा स्थित आयशर ट्रक सर्विस सेंटर में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। सर्विस सेंटर में कार्यरत 48 वर्षीय कर्मचारी मनोज श्रीवास की अचानक लुढ़ककर आए ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घायल अवस्था में उन्हें पहले एक निजी अस्पताल और बाद में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।