डग: गागरनी गांव का राजकीय विद्यालय 2 वर्ष संचालित होने के बाद 6 वर्षों से पड़ा बंद, 2 किलोमीटर दूर जाने को मजबूर छात्र
Dug, Jhalawar | Jul 4, 2024 डग पंचायत समिति का ऐसा विद्यालय जो दो वर्ष संचालित होने के बाद, छ: वर्षो से बंद पड़ा है।2 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हैं छात्र। गांव गागरनी जहां करीब 400 ग्रामीण निवास करते है। गांव में स्कूल होते हुए भी बच्चो को पढ़ाई करने के लिए 2 किलोमीटर दूर ढाबला गहलोत जाना पड़ता हे। जबकि छ कमरे का प्राथमिक विद्यालय बना हुआ है। किंतु स्कूल 6 वर्षों से बंद पड़ा हुआ है।