डग: डग में पीर होड़े वाले बाबा के आस्ताने एक दिवसीय उर्स हुआ
Dug, Jhalawar | Jul 4, 2024 डग कस्बे से तीन किमी दूर हजरत गैबशाह बाबा के आस्ताने मुबारक जो (पीरहोड़े वाले बाबा) के नाम से भी जाना जाता है। एक दिवसीय उर्स का आयोजन हुआ। डग के नात खा द्वारा नात शरीफ पढ़ी गई, कुरान ख्वानी, बाबा के आस्ताने मुबारक पर चादर शरीफ पेश की गई। फातिहा के बाद लंगर दिन भर चला। लगभग साठ वर्षों से एक दिवसीय उर्स का आयोजन किया जाता है।यह आयोजन कौमी एकता का प्रतीक है।