डग: क्यासरा में त्रिस्तरीय सुनवाई कार्यक्रम हुआ आयोजित
Dug, Jhalawar | Jul 6, 2024 डग पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत क्यासरा मे त्रिस्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गंगधार उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार मीणा ने ग्राम स्तरीय जनसुनवाई की। जनसुनवाई में कुल 37 परिवाद प्राप्त हुए जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के 25 परिवाद, सड़क संबंधी 3, बिजली संबंधी 1, पेयजल संबंधी 1, भूमि आवंटन 2 आदि परिवाद प्राप्त हुए।