बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड में उभांव थाना पुलिस ने बरामद किया गुमशुदा मोबाइल, पुलिस ने स्वामी को सुपुर्द किया
उभांव थाना पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उसके स्वामी को सुपुर्द कर दिया। मोबाइल वापस मिलने पर मोबाइल स्वामी ने पुलिस टीम का आभार जताया। पुलिस ने बताया शनिवार दोपहर करीब 3 बजे कि शाहपुर अफगा निवासी उमेश वर्मा पुत्र सूग्रीव वर्मा का Realme C-31 मोबाइल फोन कुछ दिन पहले गुम हो गया था। इस संबंध में उन्होंने CEIR पोर्टल पर मोबाइल गुमशुदगी दर्ज कराई थी।