लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नौरंगाबाद चौराहे पर स्थित कचहरी वाली मस्जिद में पर्दे की आड़ में हो रहे कथित अवैध निर्माण को गुरुवार को प्रशासन ने रुकवा दिया। बताया गया कि मस्जिद परिसर में निर्माण कार्य को बाहर से पर्दों से ढककर किया जा रहा था, जिससे लोगों में संदेह पैदा हुआ।