लखीमपुर: मकर संक्रांति त्यौहार के अवसर पर लखीमपुर में पतंगबाजी का उत्साह, बक्सा मार्केट में पतंग दुकानों पर उमड़ी भीड़
लखीमपुर खीरी जिले में आज गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। पर्व को लेकर शहर और ग्रामीण इलाकों में पतंगबाजी का खास उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही पतंग की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी पतंग खरीदने के लिए उत्साहित नजर आए।