दतिया नगर: जिला अस्पताल के बाहर दो लोगों ने किशोर से की मारपीट, कोतवाली में मामला दर्ज
जिला चिकित्सालय भवन के बाहर दो लोगों ने एक किशोर के साथ गाली गलौज की और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी इस संबंध में कोतवाली में किशोर ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि रामवीर पुत्र देवेंद्र वंशकार उम्र 17 वर्ष निवासी गोविंदगढ़ थाना उनाव जिला दतिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया की प्रवेश वाल्मीकि और छोटू वाल्मीकि ने उसके साथ मारपीट की ।