सोनकच्छ: सिविल अस्पताल सोनकच्छ में रक्तदान शिविर आयोजित कर 12 यूनिट रक्त का संग्रह किया
शुक्रवार शाम 5 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजिनी जेम्स बेक ने बताया कि सिविल अस्पताल सोनकच्छ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 12 व्यक्तियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिससे 12 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना एवं आमजन में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना