चूरू: सेहला व रतनगढ़ के बीच सड़क हादसे में युवक हुआ गंभीर घायल, जयपुर रेफर
Churu, Churu | Aug 7, 2025 चूरू जिले के सेहला व रतनगढ़ सड़क मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रैफर कर दिया गया। परिजनों से गुरुवार दोपहर एक बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार सेहला निवासी 25 वर्षीय महेन्द्र सिंह बाइक पर रतनगढ़ गया था।