लखनपुर: ग्राम अंधला और ग्राम केवरा में सांप काटने से दो मासूम बच्चों की हुई मौत, लखनपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की
लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम आंध्र और ग्राम केवरा कटाई पारा में गुरुवार की रात जमीन पर सोए दो मासूम बच्चों की सांप के काटने से मौत हो गई है। घटना के बाद से परिवार जनों में शोक का माहौल व्याप्त है।वहीं पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द करते हुए मामले की जांच में जुटी है।