🚨 थाना जावर पुलिस की अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से गांजा जप्त
📌 कार्रवाई का विवरण:
निर्देशन एवं मार्गदर्शन: पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री प्रशांत चौबे व एसडीओपी आष्टा श्री दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जावर श्री श्याम कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
घेराबंदी व गिरफ्तारी: सूचना पर पुलिस टीम ने स्वतंत्र साक्षियों के साथ मौके पर पहुंचकर मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा।
आरोपी का नाम: -पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम सुरेन्द्र चौरसिया पिता रतनलाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी बमुलिया रायमल, थाना जावर, जिला सीहोर बताया।
अपराध पंजीबद्ध: -आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
⚖️ जब्ती एवं वैधानिक कार्रवाई:
बरामदगी: आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।
जिसका कुल वजन 475 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2,500 रुपये है।
#Madhya Pradesh Police
#mohdept
#igpbhopalrural
#Dig_bhopal_rural_range
#jansampark_sehore
Ashta, Sehore | Nov 9, 2026