नकुड: भाकियू ने नकली पनीर दूध के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर कारोबार पर कार्रवाई की मांग की
*भाकियू (टिकैत) कार्यकर्ताओं ने गंगोह में प्रदर्शन कर प्रशासन से मिलावटी खाद्य पदार्थों के कारोबार पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।* ब्लॉक अध्यक्ष हाजी तहसीन बोले— "हजारों लीटर नकली दूध, पनीर, मिठाई और तेल आखिर कहां से आ रहा है? लोगों की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"* किसानों की चेतावनी: जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन।