सोनो: उत्पाद विभाग ने डुमरी चेकपोस्ट से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को किया बरामद
Sono, Jamui | Jan 19, 2024 समाहर्ता के निर्देश पर शराब के विरुद्ध चलाई जा रही वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार को सोनो प्रखंड के डुमरी चेक पोस्ट से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक स्विफ्ट वाहन को जब्त किया है। साथ ही दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान पटना जिले के बाढ़ निवासी पवनसुत कुमार और पलामू जिला निवासी अजय कुमार है।