सोनो: सोनो में अभिभावकों व छात्रों को शिक्षा संवाद के जरिए दी गई लाभकारी योजनाओं की जानकारी
Sono, Jamui | Jan 17, 2024 बिहार में शिक्षा विभाग की लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में छात्रों एवं अभिभावकों को जानकारी देने को लेकर उच्च विद्यालयों में शिक्षा संवाद का आयोजन किया जा रहा है। शिक्षा संवाद के जरिए स्कूल के छात्र-छात्राओं को शिक्षा विभाग द्वारा मिलने वाली लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है।