रॉबर्ट्सगंज: महिला थाना के परिवार परामर्श केन्द्र में 6 मामलों का हुआ निस्तारण
सोनभद्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज में रविवार दोपहर 3 बजे परिवार परामर्श केंद्र में एक बार फिर पारिवारिक विवादों के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की है,रविवार को आयोजित परिवार परामर्श केंद्र में कुल 9 मामलों की सुनवाई की गई। महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर काउंसलिंग और आपसी संवाद कराया गया।