विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ में बुलडोजर कार्रवाई के बाद सन्नाटा, दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट
विष्णुगढ़ में बुलडोजर कार्रवाई के बाद सन्नाटा, दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट; वेंडिंग जोन बनाने की मांग तेज। विष्णुगढ़-गोमिया मुख्य मार्ग पर स्थित हॉस्पिटल चौक पर प्रशासन द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद रविवार को प्रभावित इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। सड़क के दोनों किनारे जहां कभी दुकानें सजी रहती थीं, वहां अब सिर्फ मलबे बिखरे पड़े हैं।