सिंगरौली: एनएससी के बाद अब एनसीएल के सिंगरौली केंद्रीय चिकित्सालय में शुरू हुआ नया डायलिसिस सेंटर
सिंगरौली परिक्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने अपने मोरवा स्थित केंद्रीय अस्पताल में एक नया डायलिसिस सेंटर की शुरुआत की है जिसमें 2 मशीनें स्थापित की गईं हैं। बुधवार को सीएमडी एनसीएल बी. साईराम ने निदेशक (कार्मिक) की उपस्थिति में डायलिसिस सेंटर को लोकार्पित किया।