दाउदनगर: शमशेर नगर आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 93 पर पोषण पखवाड़े के तहत कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों के बीच बांटी गई शैक्षणिक सामग्री
शमशेर नगर पंचायत के शमशेर नगर आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 93 पर पोषण पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को 9:00 बजे से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मुखिया अमृता देवी ने किया। 40 बच्चों को कॉपी पेंसिल किताबें सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई। माताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। कहा गया कि बच्चों की शुरुआती वर्षों में सही पोषण आवश्यक है।