लखीसराय: बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर ई-किसान भवन बड़हिया में अनुश्रवण समिति की हुई बैठक
बुधवार को ई-किसान भवन बड़हिया में अनुश्रवण समिति की बैठक हुई.जिसमें बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा की गई. बैठक में प्रखंड प्रमुख इंदु देवी के अलावे बीडीओ प्रतीक कुमार, सीओ राकेश आनंद सहित कई प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थ.बैठक में क्षेत्र में बाढ़ के संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए इसकी तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया.