लखीसराय: संसदीय क्षेत्र बेगूसराय जाने के दौरान विद्यापीठ रुके केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह,कहा जनसंख्या कानून कड़ा बनाने की जरूरत
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय जाने के दौरान लखीसराय विद्यापीठ चौक पर रुके जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।इस दौरान जनसंख्या नियंत्रण को लेकर एक बार फिर से बड़ा बयान दिया। कहा कि अपने देश में जनसंख्या तेजी से बढ़ रहा है। उसका कारण है हिंदु महिलाओं की एफटीआर कम है और मुस्लिम महिलाओं की एफटीआर ज्यादा है।