Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
image
image
image

तेज बारिश के बीच भी सड़कों पर डटे रहे पलवल पुलिस के जवान, सुगम यातायात और नागरिक सुरक्षा के लिए निभाई मुस्तैदी से जिम्मेदारी। एसपी पलवल नीतीश अग्रवाल के दिशा-निर्देशों में पुलिस बल बारिश के मौसम में भी मुस्तैदी के साथ दे रहा अपनी सेवाएं । पलवल: बारिश और खराब मौसम के बावजूद पलवल पुलिस के जवान आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए निरंतर सड़कों पर तैनात हैं। जिला पुलिस कप्तान श्री नीतीश अग्रवाल (IPS) के मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व में पलवल पुलिस के अधिकारी व जवान मौसम की परवाह किए बिना अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी निष्ठा से कर रहे हैं। शहर के व्यस्त चौराहे, फ्लाईओवर के नीचे के चौक और मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस तथा जिला पुलिस के जवान लगातार तैनात रहकर वाहनों की आवाजाही को सुचारू बना रहे हैं। बारिश के दौरान जलजमाव और फिसलन के कारण सड़कों पर जाम या दुर्घटना की स्थिति न बने, इसके लिए पुलिसकर्मी खुद खड़े होकर यातायात को नियंत्रित कर रहे हैं और राहगीरों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। एसपी पलवल नीतीश अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के इस समर्पण की सराहना की है। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा और सुविधा पलवल पुलिस की पहली प्राथमिकता है। चाहे मौसम कैसा भी हो, पुलिस बल हर स्थिति में नागरिकों की सेवा और सहायता के लिए तत्पर है। पलवल पुलिस ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से भी अपील की है कि बारिश के मौसम में वाहनों की गति सीमित रखें, यातायात नियमों का पालन करें तथा सड़कों पर जलजमाव वाले स्थानों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं। किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 पर संपर्क करें।

Faridabad, Faridabad | Jul 28, 2026

MORE NEWS