बरेली: बरेली में गौकशी, तस्करी और छिनैती के 30 आरोपी SSP के रडार पर, 5 गैंग पंजीकृत; गैंगस्टर एक्ट की तैयारी
बरेली में गौकशी, मादक पदार्थों की तस्करी और छिनैती के आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसएसपी अनुराग आर्य के नेतृत्व में पांच आपराधिक गिरोहों के कुल 30 सदस्यों का गैंग पंजीकरण किया गया है। अब इन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, इज्जतनगर, नवाबगंज, हाफिजगंज, फतेहगंज पश्चिमी और बारादरी थाना क्षेत्रों