सागर नगर: डॉ. हरिसिंह गौर विवि में आउटसोर्स सुरक्षा कर्मियों को हटाने पर नाराज़गी, कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा
डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के आउटसोर्स सुरक्षा कर्मियों ने मंगलवार दोपहर 12:30 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों का आरोप है कि नई ठेका कंपनी ने बिना सूचना 40-50 गार्डों को हटा दिया, जबकि वे 18 माह से कार्यरत थे। उन्होंने भर्ती में अनियमितता और कमीशनखोरी के आरोप भी लगाए। कर्मचारियों ने हटाए गए गार्डों को दोबारा रखने और जांच की मांग की