बंजरिया: सिसवा अजगरी मार्ग के गदिया चौक पर जर्जर सड़क और जलजमाव से यात्रियों से भरा टोटो फंस गया, जिसमें तीन घायल हुए
सिसवा अजगरी मार्ग के गदिया चौक पर रविवार को जर्जर सड़क व जलजमाव के कारण यात्रियों से भरा टोटो फँस गया। हड़बड़ी में उतरने के कारण तीन घायल हो गए। जिनका प्राथमिक उपचार करा कर भेजा गया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले चार वर्षों से सड़क जर्जर है। यहां हल्की बारिश में भी जपजमाव हो जाता है। जिससे पँचरुखा पूर्वी, सिसवापूर्वी, सिसवा पश्चिमी सहित अन्य को परेशानी होती है।