होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया के कार्यालय पर महिला सांसदों व विधायकों की वर्चुअल बैठक हुई
बुधवार को करीब 11 बजे नर्मदापुरम स्थित अपने निवास कार्यालय से राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने महिला सांसदों एवं विधायकों की वर्चुअल बैठक में सहभागिता की। यह बैठक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य महिला जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय बढ़ाना, संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करना रहा।