गाज़ियाबाद: लोनी के अंकुर विहार थाना क्षेत्र में दबंगों ने युवक से घर के बाहर मारपीट कर तोड़फोड़ की, CCTV में कैद हुई वारदात
गाजियाबाद के लोनी स्थित थाना अंकुर विहार क्षेत्र की डाबर तालाब कॉलोनी में बीती रात दबंगों का आतंक देखने को मिला, जिससे जुड़ा एक CCTV वीडियो रविवार शाम करीब साढ़े 4 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। बताया जाता है कि इलाके के कुछ दबंग किस्म के लोग अनीश नाम के युवक के घर उसकी गैरमौजूदगी में पहुंचे और घर में तोड़फोड़ करते हुए परिवार के साथ मारपीट की।