गाज़ियाबाद: नगर ज़ोन पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ चलाया विशेष अभियान
नगर जोन पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया। तो इस दौरान बताया गया कि जनपद में आज शनिवार की रात्रि लगभग 11:00 बजे पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्र में अभियान चलाते हुए लगभग 134 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए पकड़ा गया। तो वहीं इस दौरान बताया गया कि पुलिस द्वारा सभी लोगों को सख्त चेतावनी दी।