पूरनपुर: सेहरामऊ पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो शातिर गौकशी आरोपियों को किया गिरफ्तार
सेहरामऊ पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर गौकशी के आरोपियों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मुजीब पुत्र यासीन और जावेद पुत्र मोहम्मद हनीफ, थाना पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम शेरपुर के निवासी हैं। दोनों के पास से 315 बोर के एक-एक अवैध तमंचे और दो-दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।