पूरनपुर: गोरा में तेज रफ्तार कार से ग्रामीण की मौत, आरोपी शाखा प्रबंधक की रिहाई पर उठे सवाल
पूरनपुर तहसील क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ग्रामीण की मौत और उसके बाद पुलिस की संदिग्ध कार्रवाई अब क्षेत्र में चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी की ‘हैसियत’ ने न्याय की राह में बाधा खड़ी कर दी है। दरअसल सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव रायपुर बिचपुरी निवासी जुल्फिकार रोज की तरह दुकान जा रहे थे, कार की टक्कर से मौत हो गई।