रजौन: गोपालपुर की पुष्पांजलि बनी बिहार मैट्रिक टॉपर, 492 अंक लाकर ज़िला व राज्य का नाम किया रोशन, गांव में खुशी
Rajaun, Banka | Mar 29, 2026 रविवार को रजौन प्रखंड के सिंहनान पंचायत अंतर्गत छोटे से गांव गोपालपुर निवासी शिक्षक लालमोहन शर्मा की पुत्री पुष्पांजलि कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में पूरे बिहार में पहला स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है । पुष्पांजलि ने 492 अंक प्राप्त कर 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए और बिहार टॉपर बनकर रजौन प्रखंड के साथ बांका जिले सहित पूरे राज्य का नाम रोशन किया है ।