आरा: मथवलिया पुल के समीप हथियारबंद अपराधियों ने बाइक सवार से की छिनतई, पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस से लगाई मदद की गुहार
Arrah, Bhojpur | Mar 19, 2024 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथवलिया पुल के समीप हथियार से लैस अपराधियों ने दिन के उजाले में ही बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर गांव निवासी संजीव कुमार सिंह और उनके साले की पत्नी सानू कुमारी से हथियार दिखाकर सोने की चेन और लॉकेट लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस से लगाई मदद की गुहार लगाई है।