आरा: बिंदगवा गांव में चाय का पैसा मांगने पर चाय दुकानदार को चाकू मारकर किया गया जख्मी
Arrah, Bhojpur | Mar 18, 2024 बड़हरा थाना क्षेत्र के बिंदगवा गांव में चाय दुकानदार को चाय का पैसा मांगने पर चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया। घटना बड़हरा थाना क्षेत्र के बिंदगवा गांव की है। जख्मी चाय दुकानदार छपरा जिला के डोरीगंज के बलवंत टोला गांव निवासी तपेश्वर राय का पुत्र सोनू कुमार है। सदर अस्पताल मे इलाज के लिए जख्मी को भर्ती कराया गया जहा से प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर किया गया।