आरा: ओझवलिया मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, 12 मार्च को हुई थी युवक की शादी
Arrah, Bhojpur | Mar 18, 2024 ओझवलिया मोड़ के समीप अज्ञात वाहन के चकमे से बाइक सवार युवक की हुई मौत। मृतक नारायनपुर गांव निवासी देव लाल पंडित का पुत्र बिक्की कुमार था। आज वो अपने भांजे को छोड़ने उसके गांव राजपुर जा रहा था तब ही ओझवलिया गांव के समीप अज्ञात वाहन चकमा दे दिया जिससे युवक बाइक समेत गड्ढे में गिर और घटनास्थल पर ही मौत हो गईं। सदर अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।