आरा: पीरो थाना क्षेत्र के बरौली पुल के समीप हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Mar 18, 2024 जिले के पीरो थाना क्षेत्र के बरौली पुल के समीप सोमवार के दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। इलाज के लिए पीरो पीएचसी ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक पीरो थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी देव लाल पंडित का 24 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार है।