इटारसी: इटारसी रेलवे स्टेशन को अयोध्या-मुंबई के लिए मिली अमृत भारत एक्सप्रेस, जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी
अयोध्या धाम से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच शुरू की गई अमृत भारत एक्सप्रेस बुधवार सुबह करीब 9 बजे इटारसी रेलवे स्टेशन पहुंची। प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर जनप्रतिनिधियों और रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन का स्वागत किया। सांसद माया नारोलिया, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, डीआरएम पंकज त्यागी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला और नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे सहित अन्य लोग।