रीठी: रीठी विद्यालय में प्रवेश उत्सव: मेधावी छात्रों का सम्मान, नए सत्र का उत्साह
Rithi, Katni | Apr 1, 2026 कटनी जिले के रीठी स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज बुधवार दोपहर करीब 3 बजे प्रवेश उत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूरे उत्साह, उमंग और गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं पूजन के साथ किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा