गुमला: अज्ञात युवक ने घर में घुसकर मोबाइल चुराया
Gumla, Gumla | May 28, 2026 सदर थाना क्षेत्र के करौंदी पंचायत निवासी सहिया देवंती कुमारी का मोबाइल चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उसने गुमला थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में महिला ने बताया कि 26 मई की शाम एक युवक उसके घर में घुस गया और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। मोबाइल में स्वास्थ्य संबंधी कई महत्वपूर्ण डाटा है।