जमुई: हैदरा गांव में पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से मारकर एक व्यक्ति को किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 30, 2026 जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत हैदरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने सुरेश यादव को लाठी- डंडे से मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद परिजन द्वारा घायल सुरेश यादव को गुरुवार की सुबह 8:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा सुरेश यादव का इलाज किया जा रहा है।