बक्सर: डीएम का निर्देश: 1 सप्ताह में जिले की सभी उर्वरक दुकानों की होगी जांच
Buxar, Buxar | Jan 2, 2026 1 सप्ताह के भीतर जिले की सभी उर्वरक दुकानों की जांच कराई जाएगी। बक्सर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम साहिला ने कृषि टास्क फोर्स एवं कृषि विभाग की समीक्षा बैठक किया। बैठक में डीएम ने जिला कृषि पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार को निर्देश दिया कि जिले की सभी उर्वरक दुकानों की जांच की जाए। जांच में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई करें।