लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हाफिजपुर गांव निवासी युवक आशीष यादव पुत्र श्याम बिहारी यादव की गोला रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।